हमें फॉलो करें:
होम पर जाएँ

विषय

विश्व समाचार

International news

16 ख़बरें

अपडेट

ताज़ा ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, जापान से फिलीपींस तक नेताओं ने भेजे बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे किए, जिस पर जापान, फिलीपींस, नाइजीरिया सहित कई देशों के नेताओं ने बधाई संदेश भेजे।

Jagran · 07 अक्टू॰, 01:26 pm

डोनाल्ड ट्रंप की खास रहीं कैरोलिना लेविट ज्वाइन करेंगी न्यूज चैनल, बच्चों के साथ समय बिताने के लिए व्हाइट हाउस से दिया था रिजाइन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट को लेकर अब नई खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि वे अब फॉक्स न्यूज में काम करेंगी. वे नवंबर से फॉक्स न्यूज में ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर के रूप में काम करेंगी. बता दें, लेविट ने अगस्त में बच्चों के साथ समय बिताने के लिए व्हाइट हाउस से रिजाइन दिया था. खास बात है कि फॉक्स न्यूज को ट्रंप का पसंदीदा चैनल माना जाता है. हालांकि, हाल में ट्रंप ने इसकी कवरेज पर नाराजगी जताई थी. ट्रंप ने कहा था- लेविट को मुझसे ज्यादा अपने बच्चे पसंद लेविट 27 साल की उम्र में अमेरिका की सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनी थीं. उन्होंने 12 अगस्त को यह पद छोड़ने का ऐलान किया था. ट्रंप ने उनको अपना सबसे विश्वसनीय सहयोगियों में से एक बताया था. जब लैविट ने पद छोड़ने का ऐलान किया था तो ट्रंप ने मजाक करते हुए कहा था कि मुझे पता चला है कि कैरोलिना लेविट मुझसे ज्यादा अपने बच्चों को पसंद करती हैं. मैं इसको लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हूं. लेविट की जगह लेना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होगा. कैरोलिन लेविट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- ‘वो खूबसूरत चेहरा, मशीन गन जैसे होंठ’- प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट को लेकर बोले ट्रंप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दो बच्चों की मां हैं लेविट लेविट ने 1 मई 2026 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. इसके बाद वह मातृत्व अवकाश पर गई थीं. इसके बाद 16 जुलाई को प्रेस ब्रीफिंग में वापस लौटी थीं. उनका एक बेटा दो साल का भी है. व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनने से पहले लेविट ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की प्रेस सेक्रेटरी थीं. साल 2022 में लेविट ने 25 साल की उम्र में अपने गृह राज्य न्यू हैम्पशायर से कांग्रेस का चुनाव लड़ा था. हालांकि, इस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था. फॉक्स न्यूज की सीईओ ने जताई खुशी फॉक्स न्यूज ने सोमवार को जानकारी दी थी कि लेविट 1 नवंबर से नेटवर्क में ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर के रूप में काम करेंगी. नेटवर्क की सीईओ सुजैन स्कॉट ने कहा कि व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति चुनाव अभियान में लेविट के सीधे अनुभव से उनको आज की राजनीति को समझने में खास मदद मिलेगी. कैरोलिन लेविट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'ग्रीनलैंड का अधिग्रहण अमेरिका की राष्ट्रीय प्राथमिकता', यूरोप के विरोध के बीच बोलीं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव लेविट फॉक्स न्यूज में काम करने के लिए एक्साइटेड- लेविट मामले में लेविट का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि वह व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के अपने अनुभव से मिली सोच को फॉक्स न्यूज के करोड़ों दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि वह फॉक्स के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर काम करेंगी.

पिछली बार का मचाडो से छीना, इस बार सच में नोबेल जीतेंगे ट्रंप? एक्सपर्ट क्या बोले

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शनिवार को होने वाली हैं। ऐसे में सभी का ध्यान इस बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर है। ट्रंप ने पिछली बार की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मचाडो से नोबेल का मेडल ले लिया था।

'ये राहुल की सेना है, रुकेगी नहीं', पुलिस एक्शन पर बोले विपक्षी सांसद; कई नेताओं को किया डिटेन

विपक्षी INDI गठबंधन के सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से पुलिस ने रोक दिया।

फाइटर जेट-ड्रोन से लेकर हेलिकॉप्टर तक... Iran युद्ध में ऐसे धरी की धरी रह गई अमेरिका की दादागिरी, मिलिट्री को इतना नुकसान, खजाना भी हुआ खाली

ईरान युद्ध में अमेरिका की सैन्य ताकत को बड़ा झटका लगा है. फाइटर जेट, ड्रोन और हेलिकॉप्टर समेत कम से कम 81 एयरक्राफ्ट प्रभावित हुए हैं. जानें इस नुकसान से अमेरिकी मिलिट्री और खजाने पर कितना दबाव पड़ा.

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

कीव, सात अक्टूबर (एपी) रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और करीब एक दर्जन अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें चार बच्चों सहित कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन को इस हमले की आशंका पहले से थी। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक दिन पहले कहा था कि खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, रूस एक ‘‘बड़े’’ हमले की तैयारी कर रहा है। हालांकि, यूक्रेन को हमले की जानकारी थी, लेकिन वह इसे पूरी तरह रोक नहीं सका। हमले में हुई मौतें और तबाही यूक्रेन के लिए रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों और हाल में इस्तेमाल किए जा रहे जेट इंजन चालित नए ड्रोन का मुकाबला करने की चुनौती को दर्शाती हैं। अमेरिका में निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों के लिए पर्याप्त मिसाइल उपलब्ध नहीं होने के कारण यूक्रेन रूसी बैलिस्टिक हथियारों को रोकने में कठिनाई का सामना कर रहा है। यूक्रेन रूस के ऊंचाई पर उड़ने वाले जेट-संचालित ड्रोन को रोकने में सक्षम नई पीढ़ी के इंटरसेप्टर विकसित करने के प्रयास तेज कर रहा है। अमेरिका की अगुवाई में जारी शांति प्रयासों से निकट भविष्य में राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। दोनों पक्षों के बीच निचले स्तर की तकनीकी वार्ता की संभावना पर अभी बातचीत जारी है। पश्चिमी विश्लेषकों के अनुसार, पुतिन इस विश्वास के साथ युद्ध जारी रखे हुए हैं कि दबाव के आगे यूक्रेन झुक जाएगा और कीव के पश्चिमी समर्थक लंबे समय तक उसका साथ नहीं देंगे। यूक्रेन के उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र के प्रिलुकी शहर में रूसी हमले में एक अपार्टमेंट की इमारत नष्ट हो गई। गृह मंत्री इहोर विहिव्स्की के अनुसार, घटना में 13 लोगों की मौत हुई, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं, जबकि 50 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार, राजधानी कीव समेत तीन अन्य यूक्रेनी शहरों में भी लोगों के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन दुनियाभर में उपलब्ध पैट्रियट मिसाइलों की तलाश कर रहा है। ईरान में जारी युद्ध के कारण इन मिसाइलों की आपूर्ति पहले ही सीमित है। जेलेंस्की ने कहा, “रूसी बैलिस्टिक मिसाइलें सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। और इस समय हमारे लिए वायु रक्षा प्रणालियों के पैकेज अत्यंत आवश्यक हैं।” पोल्टावा क्षेत्र के क्रेमेनचुक में दो लोगों की मौत हुई और सात घायल हो गए। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख विताली दियाकिवनिच ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि रूस का उद्देश्य लोगों में डर पैदा करना है, “ताकि हम सोने से डरें, अपने बच्चों को नजरों से दूर न होने दें और कोई योजना न बना सकें। ताकि हर कोई सोचे कि अगली बार पता नहीं किसके घर को निशाना बनाया जाएगा।” रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने रात में यूक्रेन में मिसाइलों और ड्रोन के उत्पादन तथा भंडारण से जुड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमला किया। मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में बंदरगाह और जहाज मरम्मत सुविधाओं के अलावा यूक्रेनी सेना के लिए सामान ले जा रहे जहाजों को भी निशाना बनाया गया। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस में तेल रिफाइनरियों और भंडारण केंद्रों पर लंबी दूरी के ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। उन्होंने बुधवार को कहा कि यूक्रेन ने रूस के पर्म, समारा और अस्त्रखान क्षेत्रों में दो तेल प्रतिष्ठानों और एक प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया। रूसी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

हमारी कहानियाँ

हमारी कहानियाँ

सूडान में सोने की खदान धंसी, 67 लोगों की मौत, मलबे में दबे मजदूरों की तलाश जारी
विश्वविश्व

सूडान में सोने की खदान धंसी, 67 लोगों की मौत, मलबे में दबे मजदूरों की तलाश जारी

मंगलवार को एक व्यक्ति खदान से बाहर निकलने में कामयाब रहा। उसने बताया कि कुछ अन्य मजदूर अभी भी भूमिगत फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने साधारण औजारों की मदद से बचाव की कोशिश की, लेकिन ...

Surya Prabhakar16 सित॰ 2026
अवैध ड्रग उत्पादन पर भारत में सख्ती, ट्रंप ने पीएम मोदी के इस फैसले का किया स्वागत
विश्वविश्व

अवैध ड्रग उत्पादन पर भारत में सख्ती, ट्रंप ने पीएम मोदी के इस फैसले का किया स्वागत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की ओर से अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के प्रयासों का स्वागत किया है। वहीं, अमेरिका ने भारत को प्रमुख ड्रग ट्रांजिट या अवैध ड्रग उत्पादन वाले देशों की सूची में शामिल किया है।

Surya Prabhakar16 सित॰ 2026
चीन के साथ भारत की दो टूक बात, पीएम मोदी ने सीमा पर घुसपैठ को  लेकर की चर्चा
विश्वविश्व

चीन के साथ भारत की दो टूक बात, पीएम मोदी ने सीमा पर घुसपैठ को लेकर की चर्चा

प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास का जरूरी आधार है। दोनों पक्षों ने सीमा से जुड़े मौजूदा समझौतों और समझ का...

Surya Prabhakar12 सित॰ 2026
BRICS Summit में शामिल होने भारत पहुंचे शी जिनपिंग, जानें आज होगी कौन कौन सी बैठकें
विश्वविश्व

BRICS Summit में शामिल होने भारत पहुंचे शी जिनपिंग, जानें आज होगी कौन कौन सी बैठकें

भारत मंडपम में आयोजित BRICS Summit के दौरान शाम 5 बजे BRICS देशों के नेताओं की फैमिली फोटो होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे सदस्य देशों के नेता संयुक्त रूप से पौधारोपण करेंगे।

Surya Prabhakar12 सित॰ 2026
BRICS Summit के चलते दिल्ली में क्या बंद, क्या खुला? स्कूलों से लेकर मेट्रो और बाजार तक पूरी जानकारी
विश्वविश्व

BRICS Summit के चलते दिल्ली में क्या बंद, क्या खुला? स्कूलों से लेकर मेट्रो और बाजार तक पूरी जानकारी

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों, राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही को देखते हुए...

Surya Prabhakar11 सित॰ 2026
विदेश में पढ़ाई का बदला ट्रेंड, अब डिग्री से ज्यादा नौकरी के लिए जा रहे युवा
विश्वविश्व

विदेश में पढ़ाई का बदला ट्रेंड, अब डिग्री से ज्यादा नौकरी के लिए जा रहे युवा

विदेश में पढ़ाई को लेकर भारतीय छात्रों की प्राथमिकताएं अब बदलती नजर आ रही हैं। छात्र केवल प्रतिष्ठित विदेशी संस्थानों में दाखिला लेने पर ध्यान नहीं दे रहे, बल्कि पढ़ाई के बाद मिलने वाले रोजगार, करियर ग्रोथ और लंबे समय के फायदे को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 49 प्रतिशत भारतीय छात्रों ने विदेश में पढ़ाई करने की प्रमुख वजह बेहतर नौकरी के अवसरों को बताया है।

Surya Prabhakar9 सित॰ 2026