MG HECTOR STORM Series भारत में 20 लाख रुपये में लॉन्च, धांसू खूबियों से देगी सफारी-स्कॉर्पियो को टक्कर
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने 2026 हेक्टर स्टॉर्म सीरीज के तहत ब्लैकस्टॉर्म और स्नोस्टॉर्म लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए हैं, जिनकी एक्स शोरूम प्राइस 19,99,800 रुपये है। ब्लैकस्टॉर्म ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर में आती है, जबकि स्नोस्टॉर्म में पर्ल वाइट बॉडी के साथ स्टारी ब्लैक रूफ दी गई है। इनमें नई स्टॉर्म हेक्स ग्रिल, ऑरा स्टॉर्म ब्लेड अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं। केबिन के भीतर निंबस ब्लैक इंटीरियर, हेडरेस्ट पर एम्बॉसिंग और 14 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
Nbt Navbharattimes · 07 अक्टू॰, 01:22 pm