हमें फॉलो करें:

विषय

राजनीति

Government and civic affairs

14 ख़बरें

अपडेट

ताज़ा ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

10 October को Jantar Mantar पर महा-धरना! CJP के साथ विपक्ष और छात्र संगठन, बैकफुट पर आएगी सरकार?

विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के बाद अब 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर महा-धरने की तैयारी तेज हो गई है। काकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने साझा मोर्चे का ऐलान करते हुए कहा कि यह आंदोलन सभी का है

Satya Hindi · 07 अक्टू॰, 01:30 pm

झारखंड CGL के 2700 अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

रांची झारखंड हाई कोर्ट में सीजीएल परीक्षा रद करने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई...

'सरकार ने हमें बिना नोटिस-कारण बताए हटाया':ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर का BJP ऑफिस के बाहर हंगामा; बोले-5 साल की नौकरी; 1 ही साल में हटाया

पटना में शिक्षा विभाग से हटाए गए ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (प्रखंड परियोजना प्रबंधक) आज अपनी मांगों को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। इनका कहना है कि वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग में उनकी पोस्टिंग हुई थी और पांच साल का अनुबंध था, लेकिन 31 मार्च 2025 को उन्हें काम से हटा दिया गया। प्रदर्शन कर रहे ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजरों का आरोप है कि तत्कालीन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के स्तर से उन्हें मौखिक आदेश के जरिए हटाया गया। इसके लिए कोई लिखित पत्र भी जारी नहीं किया गया। ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजरों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सरकार और शिक्षा विभाग तक अपनी बात पहुंचाने की मांग की। उनका कहना है कि वे पिछले करीब एक साल से अपनी बहाली को लेकर अलग-अलग स्तर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है। उनकी मांग है कि उन्हें दोबारा सेवा में बहाल किया जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर उन्हें किस आधार पर हटाया गया। अलग-अलग मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से मिल रहे प्रदर्शन में शामिल अभयानन्द ने कहा कि वे चाहते हैं कि वे चाहते है कि उनकी बात विभाग और सरकार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से वे अपने-अपने क्षेत्र के अलग-अलग मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं, ताकि उनकी बात शिक्षा मंत्री तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात हुई थी, लेकिन वहां से भी उन्हें आश्वासन मिला। अब वे जानना चाहते हैं कि आखिर उनके खिलाफ क्या फीडबैक था, उनकी ड्यूटी में क्या कमी थी और उन्हें क्यों हटाया गया। अभयानन्द ने कहा कि वे लोग जाएं तो जाएं कहां और इस बेरोजगारी के दौर में क्या करें। उनकी मांग है कि सरकार उनकी स्थिति पर स्पष्ट फैसला ले और उन्हें दोबारा काम करने का मौका दिया जाए। ‘मांग रखने आए थे, प्रशासन ने बैनर छीनकर बाहर कर दिया’ ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक कुमार ने कहा कि वे लोग अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए बैनर-पोस्टर लेकर भाजपा कार्यालय आए थे। उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां संकल्प दिवस का आयोजन है और मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री और नेता कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे अपनी मांग रखने के लिए बैनर लेकर पहुंचे तो प्रशासन की ओर से उनका बैनर जबरन छीन लिया गया और उन्हें कार्यालय परिसर से बाहर कर दिया गया। दीपक कुमार ने कहा कि उनसे कहा गया कि अभी वे लोग नेताओं से नहीं मिल सकते हैं। शिक्षा मंत्री तक बात पहुंचाने की मांग दीपक कुमार ने कहा कि उनकी मांग है कि शिक्षा विभाग के मंत्री मीतेश तिवारी तक उनकी बात पहुंचाई जाए। उनका कहना है कि वे अपने स्तर से लगातार अपनी समस्या सरकार के सामने रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उनका कहना है कि अगर विभाग ने उन्हें हटाया है तो इसके पीछे का कारण बताया जाना चाहिए। साथ ही, अगर उनके काम में कोई कमी थी या कोई फीडबैक था तो उसे भी उनके सामने रखा जाना चाहिए। ‘MBA और BTech किया, बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा विभाग में ज्वाइन किया था’ ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कई लोगों ने MBA और BTech जैसी उच्च शिक्षा हासिल की है। उन्होंने कहा कि वे बेहतर भविष्य की उम्मीद में शिक्षा विभाग से जुड़े थे और उनका पांच साल का अनुबंध था। सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पांच साल के अनुबंध के बावजूद उन्हें करीब एक साल में ही विभाग से हटा दिया गया। अब उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस उम्र में दोबारा नौकरी तलाशना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, सरकार एक तरफ बिहार में रोजगार देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ रोजगार देने के बाद उसे छीन लिया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार को उनकी स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और उन्हें फिर से सेवा में बहाल करना चाहिए।

पति के साथ गई कोर्ट, वहां दिखा प्रेमी...फिर ऐसी लिपटी कि पीलीभीत से वीडियो हो रहा वायरल!

Pilibhit Viral Video: पीलीभीत कचहरी के बाहर पति के साथ पहुंची महिला की नजर अचानक प्रेमी पर पड़ी तो वह उससे लिपट गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई की है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह भारत के लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल केवल अपने परिवार के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और चुनावों में मेहनत नहीं करते। कंगना ने यह भी कहा कि बीजेपी को जनता का समर्थन मिल रहा है, जबकि कांग्रेस के नेता हर जगह हार का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार, राहुल गांधी ने कभी मेहनत करना नहीं सीखा और बीजेपी पर लगाए गए वोट चोरी के आरोप निराधार हैं।

गायत्री परिवार ट्रस्ट बेंगलुरु के ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन, हरि शंकर राजपुरोहित बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी

Board of Trustees of Gayatri Pariwar Trust Bengaluru Reconstituted; Hari Shankar Rajpurohit Becomes Chief Managing Trustee

हमारी कहानियाँ

हमारी कहानियाँ

जेल में पोर्न देखते पकड़े गए पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, रेप के आरोप मे हैं बंद
राजनीतिराजनीति

जेल में पोर्न देखते पकड़े गए पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, रेप के आरोप मे हैं बंद

रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं। रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वह उम्रकैद की सजा काट रहे हैं और बेंगलुरु की ..

Editorial Desk12 सित॰ 2026
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर लग्जरी होटलों में खास तैयारियां, मेहमानों के लिए बन रहे ये पकवान
राजनीतिराजनीति

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर लग्जरी होटलों में खास तैयारियां, मेहमानों के लिए बन रहे ये पकवान

भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, यूएई समेत अन्य साझेदार देशों के नेताओं का स्वागत करेंगे। सम्मेलन भारत मंडपम में आयोजित होगा।

Surya Prabhakar10 सित॰ 2026
गरबा कार्यक्रमों में मुसलमानों को जाने की जरूरत नही..., AIMIM राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का VHP को जवाब
राजनीतिराजनीति

गरबा कार्यक्रमों में मुसलमानों को जाने की जरूरत नही..., AIMIM राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का VHP को जवाब

गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की एंट्री पर रोक लगाने के वीएचपी के रुख को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने एक बार फिर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुसलमानों को गरबा इवेंट में शामिल होने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसी जगहों पर क्यों जाना, जहां आपकी इज्जत पर सवाल उठे।

Surya Prabhakar10 सित॰ 2026
अशोक सिद्धार्थ राजनीति से सन्यास लें.., आकाश आनंद की वापसी पर मायावती की बड़ी शर्त
राजनीतिराजनीति

अशोक सिद्धार्थ राजनीति से सन्यास लें.., आकाश आनंद की वापसी पर मायावती की बड़ी शर्त

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। इसे आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य को लेकर मायावती का तीसरा यू-टर्न माना जा रहा है।

Surya Prabhakar9 सित॰ 2026