हमें फॉलो करें:
राजनीति

गरबा कार्यक्रमों में मुसलमानों को जाने की जरूरत नही..., AIMIM राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का VHP को जवाब

द्वारा Surya Prabhakarप्रकाशित 10 सितंबर 2026
गरबा कार्यक्रमों में मुसलमानों को जाने की जरूरत नही..., AIMIM राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का VHP को जवाब

विषय:IndiaBreaking

गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की एंट्री पर रोक लगाने के वीएचपी के रुख को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने एक बार फिर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुसलमानों को गरबा इवेंट में शामिल होने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसी जगहों पर क्यों जाना, जहां आपकी इज्जत पर सवाल उठे।

'मुसलमानों को गरबा में जाने की क्या जरूरत'

वारिस पठान ने कहा, "मेरी बात बिल्कुल साफ है। मैं सभी मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि आपको गरबा में जाने की क्या जरूरत है? इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। ऐसी जगहों पर क्यों जाना जहां आपकी इज्जत पर सवाल उठे? वहां आपकी कोई इज्जत या सम्मान नहीं है।"

'इस्लाम में कहां लिखा है कि डांडिया खेलना चाहिए'

पठान ने आगे कहा कि कुछ जगहों पर मुसलमानों से तिलक लगाकर आने जैसी बातें कही जाती हैं और ऐसी जगहों पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि इस्लाम में कहां लिखा है कि गरबा या डांडिया खेलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को वहां जाना ही नहीं चाहिए। पठान ने यह भी कहा कि ऐसी जगहों पर जाने पर मारपीट, बेइज्जती और मॉब लिंचिंग जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर भी बोले पठान

गुजरात में होने वाले 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर भी वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर ये सभी चीजें गुजरात भेज दी जाएंगी तो महाराष्ट्र में क्या बचेगा।

उन्होंने T20 फाइनल और अन्य क्रिकेट इवेंट्स का जिक्र करते हुए कहा कि सब कुछ गुजरात ले जाया जा रहा है।

'एक दिन राष्ट्रपति भवन भी गुजरात ले जाएंगे'

वारिस पठान ने कहा कि बॉलीवुड महाराष्ट्र में है और दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की शुरुआत भी महाराष्ट्र में हुई थी। उन्होंने कहा कि एक दिन राष्ट्रपति भवन भी उठाकर गुजरात ले जाएंगे और महाराष्ट्र विधानसभा की बिल्डिंग भी वहां ले जाएंगे।

https://x.com/ians_india/status/2098076650588315927?s=20

उन्होंने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, इसलिए यह इवेंट यहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक, सब कुछ गुजरात भेजना सही नहीं है।

अन्य भाषा: EN

Surya Prabhakar

समाचार संपादक

विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित

📅Published: 10 सितंबर 2026🔄अपडेट किया गया: 10 सितंबर 2026

इस लेख को कैसा लगा?

प्रतिक्रियाएं

क्या यह लेख सहायक था?

साझा करें

📘𝕏💬✈️