
BRICS MEETING 2026: पुतिन से बनी बात, भारत को रूस से मिले ये बड़े ऑफर
रूस भारत से अपने S-500 एयर-डिफेंस सिस्टम पर विचार करने के लिए कह रहा है। इसकी मिसाइलों को निशाना बनाने की रेंज S-400 की 400 किलोमीटर की रेंज के मुकाबले 600 किलोमीटर ...
विषय
Markets and companies
12 ख़बरें
अपडेट

स्टॉक मार्केट ने 7 अक्टूबर 2026 को गिरावट का सामना किया, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कमी आई। केवल कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी आई, जबकि अधिकांश ने गिरावट दर्ज की। इस बीच, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। जानें और क्या हुआ बाजार में और किन कंपनियों के शेयर प्रभावित हुए।
Newzfatafat · 07 अक्टू॰, 01:28 pm
3kW Solar Panel: अगर आपके यहां बिजली का बिल कम आता है और आप अपने घर में सोलर पैनल ( Solar Panel for Home ) लगवाने की सोच रहे हैं। तो ये खबर आपके काम की है। अगर आप 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो यह लगवाना सही है या नहीं इसे जानने के लिए जरुरी यह है कि आपके घर की बिजली की मासिक खपत कितनी है। तो आइए जानते हैं कि 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाना किसके लए सही है? किसे लगवाना चाहिए 3 किलोवाट का सोलर पैनल 3 किलोवाट का सोलर पैनल ( 3kW Solar Panel ) लगवाना ज्यादातर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बिल्कुल सही और फायदेमंद फैसला हो सकता है, लेकिन तब बिजली की खपत हर महीने 300 यूनिट से ज्यादा खर्च होती है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सिस्टम फायदेमंद ( Solar Panel Electricity Saving ) होगा। आपको बता दें कि, 3 किलोवाट (3kW) का सोलर पैनल मुख्य रूप से 2BHK या 3BHK घरों, छोटी दुकानों और कार्यालयों के लिए सही है, जिनका मासिक बिजली बिल लगभग ₹3,000 से ₹5,000 के बीच आता है। यह भी पढ़ें: UPI Payment Pending: UPI पैसे कटने के बाद भी Pending है पेमेंट? दोबारा पैसे भेजने से पहले जानें ये बात 1. यह 3 से 4 सदस्यों वाले सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार के लिए एकदम उपयुक्त है। 2. यह प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यूनिट बिजली पैदा करता है (यानी साल भर में करीब 3,600 से 4,500 यूनिट) 3. इससे घर के पंखे, एलईडी बल्ब, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप और दिन के समय 1 टन या 1.5 टन का इन्वर्टर एसी आसानी से चलाया जा सकता है। 4. उच्च क्षमता वाले पैनलों की वजह से 3 किलोवाट सिस्टम लगाने के लिए लगभग 300 वर्ग फुट (या लगभग 6 स्टैंडर्ड पैनल) की ही जगह चाहिए होती है। 5. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट ( 3kW Solar Panel Subsidy ) तक के सोलर सिस्टम पर ₹78,000 की अधिकतम सब्सिडी मिलती है। 3kW Solar Panel सबसे के लिए नहीं है उपयुक्त अगर आपके घर में सिर्फ 1-2 लोग है और हर महीने 100 से 150 यूनिट से भी कम बिजली खर्च होती है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगाने की जरुरत नहीं है। फिर आपके लिए 1 किलोवाट वाला सोलर पैनल फायदेमंद होगा। PM SGY इतने KW तक मिलेगी सब्सिडी पीएम सूर्य घर योजना ( PM Surya Ghar Yojana ) यह भारत सरकार के जरिए चलाई गई मुफ्त बिजली योजना है जिसका उद्देश्य 1 करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है। छत पर सोलर पैनल (Rooftop Solar) लगवाने के लिए सरकार लागत का बड़ा हिस्सा सब्सिडी के रूप में देती है। 1 किलोवाट के लिए - 30,000 रुपये तक। 2 किलोवाट के लिए - 60,000 रुपये तक। 3 किलोवाट या उससे अधिक के लिए - 78,000 रुपये तक की सब्सिडी। यह भी पढ़ें: BPSC 72nd Prelims Postponed: BPSC 72वीं परीक्षा एक बार फिर हुई स्थगित, नई तारीख का छात्रों को इंतजार
Bansal News · 07 अक्टू॰, 01:28 pm
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र रायपुर . असल बात news. 07 अक्टूबर 2026. प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर और सुनहरे अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। मेले के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 5,018 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें से 85 निजी संस्थानों द्वारा की गई प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के माध्यम से दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। इस राज्य स्तरीय मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश कर रहे युवा पहुंचे। *कौशल और योग्यता के आधार पर चयन निजी क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक चयन प्रक्रिया पूरी की गई। युवाओं ने अपनी रुचि के अनुसार साक्षात्कार और अन्य चयन प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार प्रदाता संस्थानों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही मंच पर जोड़ने का बेहतरीन प्रयास किया गया है, जिससे युवाओं को सीधे चयन प्रक्रिया में शामिल होने का सीधा अवसर मिला। *दूसरे दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र रोजगार मेले के दूसरे दिन यानी 08 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब सहित सभी मंत्रीगणों की गरिमामयी उपस्थिति में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही इन चयनित युवाओं के लिए रोजगार की एक नई और उज्जवल राह खुलेगी।
असल बात (asal Baat) · 07 अक्टू॰, 01:27 pm
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 44 महीने बाद नीतिगत ब्याज दर में बढ़ोतरी और मौद्रिक नीति के रुख को चरणबद्ध सख्ती की ओर ले जाने का फैसला वैश्विक तनाव के बीच उम्मीद के अनुरूप है। हालांकि, आगे की मौद्रिक सख्ती के फैसले डेटा के आधार पर होने चाहिए। यह जानकारी पीएचडीसीसीआई ने बुधवार को दी।
Ians Live · 07 अक्टू॰, 01:26 pmकरौली जिले में अब भवन बनाने या मरम्मत कराने वालों को कुल लागत का 1 प्रतिशत उपकर देना होगा। श्रम कल्याण विभाग ने साफ किया है कि निर्माण शुरू होने के 30 दिन के अंदर इसकी जानकारी देना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर ब्याज, जुर्माना और संपत्ति जब्त करने तक की कार्रवाई हो सकती है। श्रम कल्याण अधिकारी सीमा बसवाल ने बताया कि यह उपकर भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम, 1996 के तहत सभी तरह के निर्माण कार्यों पर लागू है। इसमें आवासीय और व्यावसायिक निर्माण शामिल हैं। निजी आवासों में 10 लाख रुपए से ज्यादा लागत होने पर भी यह नियम लगेगा। निर्माण शुरू होने के 30 दिन के भीतर फॉर्म-1 में अनुमानित लागत और उपकर भुगतान की जानकारी श्रम निरीक्षक को देनी होगी।
Bhaskar · 07 अक्टू॰, 01:26 pmहमारी कहानियाँ

रूस भारत से अपने S-500 एयर-डिफेंस सिस्टम पर विचार करने के लिए कह रहा है। इसकी मिसाइलों को निशाना बनाने की रेंज S-400 की 400 किलोमीटर की रेंज के मुकाबले 600 किलोमीटर ...

गुजरात में शराबबंदी लागू है, लेकिन राज्य की GIFT सिटी में शराब की बिक्री में पिछले एक साल में बड़ा इजाफा हुआ है। गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) में अगस्त 2025 से जुलाई 2026 के बीच 56,638 लीटर भारतीय निर्मित विदेशी शराब ...