BB 20: कभी एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे माही विज और यंग, अब बने कट्टर दुश्मन; दोनों के बीच की जंग ने मचाया कोहराम
बिग बॉस 20 जैसे -जैसे आगे बढ़ रहा है प्रतियोगियों की असली चेहरा सामने आ रहा है. जहां शो के शुरुआत में कई रिश्ते बहुत अच्छे बने. लेकिन समय के साथ उनमे खटास आ गई है. सबसे उदाहरण यंग डीएसए और माही विज. पहले जहां दोनों भाई -बहन तक बन गए थे अब दोनों एक-दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते. किस बात पर हुई लड़ाई. देखें प्रोमो. यंग और माही के बीच क्या हुआ? जियो हॉटस्टार पर जारी हुए प्रोमो में दिखता है कि यंग डीएसए और माही विज की बीच में जोरदार बहस हो रही है. शुरुआत में यंग माही को कहते हैं कि वो कभी वकील नहीं बन सकती. इसके बाद माही यंग को कहती हैं, जो बोलना है सामने आकर बोलो, पीठ पीछे नहीं. फिर यंग कहते हैं कि वह कान खुंजा रहे हैं. फिर मामला और बढ़ जाता है. माही कहती हैं कि यंग को अपने कान का इलाज कराना चाहिए. इस पर यंग कहते हैं कि जाओ जाओ. View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) स्टैन की कॉपी कहा आगे लड़ाई जब और बढ़ती है, तो माही विज यंग डीएसए को कहती हैं कि वो एमसी स्टैन की कॉपी हैं. इस पर यंग और भड़क जाते हैं. अब आज के एपिसोड में जमकर बवाल होने वाला है. क्या बोले नेटिजंस? इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं एक यूजर ने कहा कि यंग ही असली विनर हैं. दूसरे ने कहा कि माही विज को उनका पूरा सपोर्ट है. वहीं, एक ने बोला कि असली खिलाड़ी तो माही और काजी ही है. कौन-कौन हुआ एलिमिनेट? इस बार शो में कई प्रतियोगी नॉमिनेट हुए हैं. इस लिस्ट में काजी तौकीर, माही विज, कनिका मान, अमन गांधी, लव गिल, अरिश्फा खान, गुल्लू और मैरी कॉम. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस बार घर से बेघर होता है. यह खबर भी पढ़ें: Who Is Shannon K: कौन हैं 25 साल की शैनन के? जिनकी बिग बॉस 20 में वाइल्डकार्ड एंट्री पर चर्चा तेज, दिग्गज गायक कुमार सानू…
Inkhabar · 07 अक्टू॰, 01:26 pm