हमें फॉलो करें:
विश्व

BRICS Summit में शामिल होने भारत पहुंचे शी जिनपिंग, जानें आज होगी कौन कौन सी बैठकें

द्वारा Surya Prabhakarप्रकाशित 12 सितंबर 2026
BRICS Summit में शामिल होने भारत पहुंचे शी जिनपिंग, जानें आज होगी कौन कौन सी बैठकें

भारत मंडपम में आयोजित BRICS Summit के दौरान शाम 5 बजे BRICS देशों के नेताओं की फैमिली फोटो होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे सदस्य देशों के नेता संयुक्त रूप से पौधारोपण करेंगे।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार, 12 सितंबर को BRICS Summit में हिस्सा लेने भारत पहुंच गए हैं। उनका विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट से शी जिनपिंग सीधे अपने होटल जाएंगे।

दोपहर करीब 2 बजे शी जिनपिंग के अलावा BRICS सदस्य देशों के अन्य नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से BRICS सम्मेलन की शुरुआत होगी।

शाम 5 बजे होगी BRICS की फैमिली फोटो

भारत मंडपम में आयोजित BRICS Summit के दौरान शाम 5 बजे BRICS देशों के नेताओं की फैमिली फोटो होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे सदस्य देशों के नेता संयुक्त रूप से पौधारोपण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 7:30 बजे विश्व नेताओं के लिए गाला डिनर का आयोजन किया है। डिनर भारत मंडपम के लेवल-3 पर होगा।

'समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना' पर चर्चा

BRICS Summit में दोपहर 2:30 बजे 'समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना' विषय पर चर्चा होगी।

इसके बाद शाम 4:30 बजे BRICS देशों के नेता भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। शाम 5:30 बजे भारत मंडपम के लॉन में सभी सदस्य देशों के नेता संयुक्त रूप से पौधारोपण करेंगे।

PM मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं के साथ बैठक की। इन द्विपक्षीय मुलाकातों में भारत के दोनों देशों के साथ संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा हुई।

भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों ने भारत के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में रुचि दिखाई। बैठक के दौरान कर्मियों के प्रशिक्षण और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

भारतीय निवेश और सेमीकंडक्टर पर भी चर्चा

दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया है। इथियोपिया ने विशेष रूप से भारतीय खनन कंपनियों का स्वागत किया।

वहीं, मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मौजूद अवसरों पर भी चर्चा हुई।

अन्य भाषा: EN

Surya Prabhakar

समाचार संपादक

विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित

📅Published: 12 सितंबर 2026🔄अपडेट किया गया: 12 सितंबर 2026

इस लेख को कैसा लगा?

प्रतिक्रियाएं

क्या यह लेख सहायक था?

साझा करें

📘𝕏💬✈️